Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: रतन बिहारी पार्क में सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार, सट्टा राशि जब्त

Bansal
2 months ago
बीकानेर: रतन बिहारी पार्क में सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार, सट्टा राशि जब्त

बीकानेर: रतन बिहारी पार्क में सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार, सट्टा राशि जब्त

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सट्टा सामग्री के साथ नकद 2100 रुपये भी जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी  के अनुसार 26 जुलाई 2026 को रतन बिहारी पार्क में तीन व्यक्ति सट्टे की खाईवाली कर रहे थे। पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा तो दो व्यक्ति भाग निकले, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद ईसब पुत्र मोहम्मद शरीफ (55 वर्ष), निवासी गैरसरियों का मोहल्ला, फड़ बाजार, थाना कोटगेट, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त सामग्री तथा 2100 रुपये की सट्टा राशि बरामद कर जब्त की। वहीं मौके से फरार हुए अजु शेख और मुख्तियार शेख की तलाश की जा रही है। कोटगेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 122(2) बीएनएस, 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: