Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एक बार फिर नशे ने छीन ली  मां के लाल की जिदंगी, इस इलाके में मिला युवक का शव

Bansal sadi
2 weeks ago
एक बार फिर नशे ने छीन ली  मां के लाल की जिदंगी, इस इलाके में मिला युवक का शव


इन मेडिकल स्टोरों पर मिलती है प्रतिबंधित गोलिया व इंजेक्शन
एक बार फिर नशे ने छीन ली  मां के लाल की जिदंगी, इस इलाके में मिला युवक का शव
बीकानेर। बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मुक्ता प्रसाद इलाके के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय आवासन मंडल के खंडहरनुमा क्र्वाटर में एक युवक का मृत अवस्था में शव मिला है। घटना की सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है जहां लडक़े का शव मिला है वहां पर नशे के इजेक्शन सीरिज आदि भरपुर मात्रा में पुलिस को मिला है। जिससे ये लगाता है लडक़ा नशे का आदी था और ओवरडोज होने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि  मृतक का नाम अजय मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य  , उम्र करीब 25 वर्ष निवासी- मुक्ता प्रसाद का बताया गया है ।सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान केहाजी जाकिर हाजी नसीम राजा कुमार सोएंब भाई, मो जुनैद ,मो सत्तार व  राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।। मौके पर संबंधित मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस-हनुमान जी, संजय  मय टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया ।। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटीहाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब चाचा ,शकील स्टार  नेता  राजकुमार खडग़ावत ।नशे के कारण एक परिवार का चिराग बुझ गया आखिर ये नशा कितने परिवार को खत्म करेंगा।  नौजावन अपने शौक के कारण जिंदगी खराब कर रहे है। मजे की बात है जो  दवाई बंद है वो जो इजेक्शन बंद है वो नशेडिय़ों के पास आ रहे है। ये जानकारी सामने आ रही है शहर के कुछ मेडिकल स्टोर वाले ये इंजेक्शन चोरी छिपे लेकर आते है और मोटे दामों पर बेच रहे है।
इन इलाके के मेडिकल स्टोरों में बिकता है नशेडियों का सामान
शहर में पुलिस प्रशासन नशे को रोकने का पूरा प्रयास करने के बाद मेडिकल स्टोर वाला इनका प्लान फेल करने में लगे हुए है।
अगर हम बात करें नशे बेचने वाले मेडिकल स्टोर तो सबसे पहले नंबर आता है शहर के गोपेश्वर बस्ती से लेकर लक्ष्मीनाथ मंदिर तक बने मेडिकल स्टोरों पर नशेडि़ृयों को नशे की गोलिया व इजेक्शन बिना रोकटोक के मिल रहा है हमने इसकी पूरी जानकारी ली तो सामने आया कि एक मेडिकल स्टोर वाला है जो दिनभर गोलियों की बिक्री करता है ये अपने आसपास घरों में रखता है जो नशेडिय़ों को पता है वो पैसा मेडिकल स्टोर पर जमा करवाते है और नशे का सामान दूसरी जगह से लेते है। जिससे पूरे इलाके में नशा करने वालो ंकी तादाद बढ़ गई है। ऐसे ही शहर जस्सूसरगेट, बड़ा बाजार मेडिकल चौराहे के पास, पीबीएम के पीछे वाले गेट के सामने बनी दुकानों में नशे का सामान खुले आम बिकते है। इसी तरह नत्थुसर गेट, मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित कई ऐसे इलाके जहां मेडिकल स्टोरों वाले अपने रुपये कमाने के लिए ऐसे काम करते है

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: