गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नत्थूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ होंगे धार्मिक अनुष्ठान ‘श्री गुरु कृपा पद्य प्रकाश’ ग्रंथ का होगा भव्य लोकार्पण
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नत्थूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ होंगे धार्मिक अनुष्ठान ‘श्री गुरु कृपा पद्य प्रकाश’ ग्रंथ का होगा भव्य लोकार्पण
बीकानेर। नत्थूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ सिद्ध पीठ, श्री विवेकनाथ जी की बगेची में महंत योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा,भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम में दिनभर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं गुरु वंदना से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में संत-महात्माओं, गुरु भक्तों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज आश्रम परिसर में महंत योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का सबसे पावन पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
बगेची के सेवादार नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रातः 6:15 बजे से प्रारंभ होंगे। सर्वप्रथम पूज्य संत गुरुओं की पावन समाधियों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात गुरु चरण पादुका पूजन, गुरु वंदना, आरती तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। गुरु आश्रम में पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलेगा,जिनमें श्रद्धालु गुरु भक्ति एवं आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त करेंगे।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान प्रातः 11:15 बजे पूज्य संतों की पावन उपस्थिति एवं श्रद्धालु भक्तों के सान्निध्य में आध्यात्मिक ग्रंथ ‘श्री गुरु कृपा पद्य प्रकाश’पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारोह रहेगा और प्रातः 11:30 बजे से श्रद्धालु गुरुभक्तों के लिए गुरु पूजन एवं गुरु चरण वंदन का क्रम प्रारंभ होगा।इस अवसर पर संत-महात्माओं के आशीर्वचन,गुरु महिमा पर प्रवचन एवं आध्यात्मिक विचारों का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। गुरु पूर्णिमा के पूरे दिन बगेची परिसर में अनेकों को भक्तों व पूज्य संतों के सान्निध्य में भजनों व सत्संग का क्रम भी चलेगा
आज योगी विलासनाथ जी महाराज भी उपस्थिति रहे जिन्होंने भी गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को लेकर के भक्तों को जानकारी दी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरु आश्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन रखा गया है गुरु पूर्णिमा को लेकर के श्री विवेक नाथ जी बगेची में तैयारियां शुरू हो चुकी है गुरु पूर्णिमा के दिन अनेक सेवादार अपनी सेवाएं अर्पित करेंगे पंडित राम प्रसाद पुरोहित ने सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी इस अवसर पर बगेची से जुड़े अनेक भक्तजन मौजूद रहे
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ