Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गजनेर पैलेस से कीमती धातु के पुराने बर्तन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bansal sadi
1 month ago
गजनेर पैलेस से कीमती धातु के पुराने बर्तन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गजनेर पैलेस से कीमती धातु के पुराने बर्तन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गजनेर। बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी का मामला सामने आया है। पैलेस परिसर स्थित सरदार निवास में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर पुराने और कीमती पीतल, तांबा व कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद गजनेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सरदार निवास परिसर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान गायब था। चोर पुराने पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन अपने साथ ले गए। इसके अलावा प्लास्टर चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है। चोरी हुए बर्तनों को काफी पुराना और कीमती बताया जा रहा है।

गजनेर पैलेस के मैनेजर नारायण सिंह राठौड़ ने गजनेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में किसी पर संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पैलेस और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। गजनेर पैलेस बीकानेर की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: