खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है। घरेलू रसोई गैस की अगली बुकिंग के लिए निर्धारित अंतराल 20 दिन कम कर दिया है। अब ग्रामीण उपभोक्ता 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।मार्च में ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के कारण हुई गैस किल्लत के बाद मंत्रालय ने गांवों में सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिन का राइडर लगाया था।
अब इस बदलाव से नियमित रूप से सिलेंडर की जरूरत वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों में तीनों प्रमुख तेल कंपनियों को अब शहरी गैस उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 25 दिन निर्धारित करने के लिए कहा है। शहरी क्षेत्रों में पहले से 25 दिन का अंतर लागू था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ