खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनावों में नामांकन के बाद अब समीक्षा जारी है। जिसमें त्रुटियोंं के चलते कई उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो रहे है। बीकानेर में एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी को विजय हो गए। वहीं देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में दो उम्मीदवारों के अपराधिक मामलों के चलते नामांकन खारिज हो गया है। जिनमें एक भाजपा का उम्मीदवार है तो दूसरा निर्दलीय।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार सांवरदान के खिलाफ एक प्रकरण में न्यायालय द्वारा आरोप तय किए हुए है। ऐसे में उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 गोविंद सिंह जिनके विरूद्ध भी हत्या का प्रयास का मामले में आरोपी विरचित हो चुके है। ऐसे में दोनो उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक प्रकरणों के चलते नामांकन खारिज कर दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ