Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई शॉर्टफॉल नहीं होगा स्वीकार्य, बीकानेर जोन को दिए निर्देश

6 hours ago
विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई शॉर्टफॉल नहीं होगा स्वीकार्य, बीकानेर जोन को दिए निर्देश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति के सजग व संवेदनषील होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जुलाई माह के राजस्व, बकाया वसूली, निरोधात्मक कार्रवाई, लिफ्टिंग सहित समस्त लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किए जाने है इस संबंध में किसी भी प्रकार का शॉर्टफॉल स्वीकार्य नही होगा। आबकारी आयुक्त विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर जोन के अधीनस्थ समस्त जिलों के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

राजस्व लक्ष्य एवं बकाया वसूली पर फोकस करें
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि विभागीय लक्ष्य पूर्ति के प्रति उदासीन रहने पर संबंधित अधिकारी व कार्मिक की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीसी में सर्वप्रथम उदयपुर जोन की समीक्षा करते हुए उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, राजसमंद एवं प्रतापगढ़ जिले को राजस्व के शॉर्टफॉल को आगामी 4 दिवस में कार्ययोजना तैयार कर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बकाया वसूली के लिए बकायादारों की सम्पत्ति अटेच कर नियमानुसार कुर्की व नीलामी की कार्रवाई संपादित करने को कहा गया।

 

 वीसी में चित्तौडग़ढ के सर्कल कपासन, डूंगला, बेगूं, निम्बाहेड़ा, उदयपुर के सर्कल, उदयपुर उत्तर, उदयपुर पश्चिम, गिर्वा, खेरवाड़ा, मावली एवं गोगुन्दा एवं बांसवाड़ा जिले में राजस्व एवं बकाया वसूली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित आबकारी निरीक्षकों एवं प्रहराधिकारियों को कार्य में अपेक्षित प्रगति के लिए पाबंद किया गया। आबकारी आयुक्त मेहता ने उदयपुर जोन में अवैध मदिरा के विरूद्ध ठोस व प्रभावी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने के लिए भी निर्देश प्रदान किए।


 
बकाया वसूली की राशि राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में सुगमता
आबकारी आयुक्त ने जयपुर जोन की समीक्षा के तहत आबकारी आयुक्त ने जयपुर, दौसा, बांदीकुई, झुंझुनूं, चिड़ावा, अलवर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, सीकर, बहरोड़, कोटपुतली, भिवाड़ी, दौसा में राजस्व, बकाया वसूली एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में अपेक्षित प्रगति नही होने पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई माह के विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार कमी स्वीकार्य नही है जो अधिकारी व कार्मिक अपेक्षा के अनुरूप कार्य नही कर रहे हैं उनसे आगामी समीक्षा वीसी में स्पष्टीकरण लेते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी। वीसी में बकाया वसूली के लिए बकायादारों को चिन्ह्ति कर सम्पत्ति अटेच कर अग्रिम कार्रवाई करे। बकाया वसूली से प्राप्त राषि संबंधित जिलों के राजस्व लक्ष्य जोड़ी जाएगी जिससे राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने में सुगमता होगी। बैठक में जयपुर जोन में निरोधात्मक कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नही होने पर संबंधित अधिकारियों को साधारण अभियोग सहित महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।


 
चूरू को बकाया वसूली के लिए मिली प्रशंसा
बीकानेर जोन के समीक्षा के तहत आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राजस्व का शॉर्टफॉल नही होना चाहिए। सर्कलवार, दुकानवार रिव्यू कर दैनिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए वांछित लक्ष्य प्राप्त किया जाना चाहिए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बीकानेर जोन के तहत जिला चूरू द्वारा बकाया वसूली के लिए एक ही दिन में बकायादार से 51 लाख रूपए की राशि की वसूली करने पर संबंधित जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक की प्रशंषा करते हुए कहा कि विभाग के अन्य जिलों के अधिकारियों को भी चूरू के समान ही बकाया वसूली के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए बकायादारों को प्रेरित करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। इस प्रकार बकाया वसूली से राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। वीसी में चूरू, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में राजस्व, बकाया वसूली एवं निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में सर्कलवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रगति के लिए निर्देषित किया गया। वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर ने जिलेवार राजस्व, बकाया वसूली, मदिरा उठाव एवं निरोधात्मक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा प्रस्तुत की।

 

 

समीक्षा वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत, उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, अधीनस्थ जिलों के उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य शाखा व निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: