एटीएम से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं, 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल
एटीएम से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं, 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल
नई दिल्ली। SBI और PNB सहित सभी सरकारी बैंकों के ATM से 3 दिन कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 28 से 30 तक बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल की वजह से शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए बैंकों ने कैश निकालने की मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी इन 3 दिनों में कैश निकालने पर चार्ज नहीं लगाने का ऐलान किया है। RBI के नियमों के मुताबिक, अभी अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार और छोटे शहरों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट है।
अगर आप एक महीने में लिमिट से ज्यादा बार ATM से कैश निकालते हैं, तो हर बार ₹23 + GST चार्ज कटता है। इसके अलावा जब आप ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक भी एक-दूसरे को फीस देते हैं- कैश निकालने पर 19 रुपए और बैलेंस चेक करने पर 7 रुपए।
हड़ताल पर अड़ीं यूनियनें, 90% कर्मचारी शामिल होंगे
वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन की हड़ताल टालने अपील को यूनियनों ने ठुकरा दिया है।
हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होंगी, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं।
यूनियन्स का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बैंक यूनियन्स की दो मुख्य मांगें हैं…
हफ्ते में 5 दिन काम का नियम लागू की जाए।
परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना को वापस लिया जाए।
28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आम जनता को पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कामों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने रविवार, 27 सितंबर को सभी पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुले रहने का आदेश दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ