Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के आ रहे अच्छे दिन

Bansal sadi
2 months ago
निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के आ रहे अच्छे दिन

निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के आ रहे अच्छे दिन

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आने वाली है. 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त हो जाता है. एक दुर्लभ संयोग ये भी है कि इस साल निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बन रहा है. दरअसल, बुध और शुक्र जब एक ही राशि या भाव में होते हैं तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है. निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र कर्क राशि में एकसाथ बैठकर ये राजयोग बनाएंगे. आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है.

वृषभ राशि
करियर में आपके प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई योजनाओं से फायदा मिलेगा. जो लोग नई दुकान या स्टार्टअप आदि शुरू करने के बारे में सोच रहे है, उनके लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल परिणाम आपको मिलने वाले हैं.

कर्क राशि
निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी राशि में ही बनने वाला है.  यह योग आपकी उन्नति और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. किसी अच्छी खबर या उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. नौकरी-व्यापार में किए गए प्रयास अच्छे परिणाम देंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा. मानसिक दबाव कम होने से मन संतुलित और शांत रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. किसी रोग-बीमारी से भी आपको निजात मिल सकती है.

क्यों शुभ माना जाता है लक्ष्मी नारायण योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-शुक्र के मिलन से बना लक्ष्मी नारायण योग सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है. यह योग व्यक्ति को धन लाभ, भौतिक सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक समझा जाता है. निर्जला एकादशी जैसी शुभ तिथि पर इस योग का बनना वाकई एक शुभ और दुर्लभ संयोग है.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: