नयाशहर पुलिस की जुएं पर दबिश, हजारों की नकदी के साथ पांच को पकड़ा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से हजारों रूपए की नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने चौखुंटी क्षेत्र में की है। जहां पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर थानाधिकारी कविता पूनिया की अगुवाई में चोखुंटी पुलिस के नीचे कार्रवाई करते हुए ताश के पतों पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से राजेन्द्र कुमार, अशोक, सलीम राठोड, पवन स्वामी, सोनु लोहार को 10690 के साथ पकड़ा। पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ आरपीजीओ के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ