खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ा है। पुलिस टीम ने लालीबाई बगेची क्षेत्र में रहने वाले वारंटी प्रकाश पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तासर किया हे। जिसे न्यायालय में पेश किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ