अर्हम इंग्लिश एकेडमी में नवरात्र महोत्सव एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
अर्हम इंग्लिश एकेडमी में नवरात्र महोत्सव एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। अर्हम इंग्लिश एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को नवरात्र महोत्सव के अवसर पर नौ देवियों की सजीव झांकियों एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, नारी शक्ति, योग एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विमल चौरड़िया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगाचार्य धर्म सोनीउपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल हमारी प्राचीन विरासत ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। संस्कार, अनुशासन, सेवा, समर्पण, योग और नैतिक मूल्यों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना समय की मांग है।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत **नौ देवियों की सजीव झांकियों** ने नारी शक्ति, श्रद्धा एवं भक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम में मां करणी, तनोट माता एवं नग्नेचेजी माता एव देवी स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुतियों के साथ योग, योगासन, आदियोगी शिव स्तोत्रम, गुजराती गरबा, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' तथा 'नशामुक्त बने बीकानेर' जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारतीय परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुरेंद्र कुमार डागा ने अपने आभार ज्ञापन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं नैतिक संस्कारों से युक्त विद्यार्थियों का निर्माण करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ