कुदरत का कहर: 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने मचाई तबाही , सुनामी की चेतावनी जारी
कुदरत का कहर: 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने मचाई तबाही , सुनामी की चेतावनी जारी
टोक्यो। जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी कर दी। भूकंप का केंद्र समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है।
भूकंप के तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तट से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। जापानी प्रशासन ने हालात पर नजर रखने के लिए आपातकालीन तंत्र सक्रिय कर दिया है।
जापान सरकार ने कुमामोटो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। राहत एवं बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रभावित क्षेत्रों का लगातार आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, आसपास के परमाणु संयंत्रों में भी किसी असामान्यता की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ रेल सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और प्रशासन लोगों से केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ