Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

देश-दुनिया: विस्फोटकों के भंडार में धमाका, 50 की मौत, पढ़ें खबर

Bansal sadi
3 months ago
देश-दुनिया: विस्फोटकों के भंडार में धमाका, 50 की मौत, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। घर में विस्फोटक में ब्लास्ट हो जाने से 50 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना म्यांमार के उत्तर-पूर्वी इलाके की है। जहां पर रविवार को विस्फोटकों के भंडार वाले एक घर में हुए धमाके में करीब 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। राहतकर्मियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक धमाका नामखाम टाउनशिप के काउंगतुप गांव में हुआ।

 


यह इलाका चीन की सीमा से करीब 3 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और यहां तआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी का कंट्रोल है। यह एक जातीय सशस्त्र समूह है, जिसकी म्यांमार की सैन्य सरकार के साथ समय-समय पर झड़पें होती रही हैं। एक राहतकर्मी के मुताबिक धमाके की वजह से आसपास के 100 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय मीडिया संस्थानों ने मृतकों की संख्या 50 से 55 के बीच बताई है। प्रकाशित तस्वीरों और वीडियो में धमाके के बाद उठता धुआं, तबाह इमारतें और मलबा दिखाई दिया।


चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने भी कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस जगह धमाका हुआ वहां खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखे गए थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: