नहर में व्यक्ति के गिरने की सूचना,,मौके पर मिले जूते और मोबाइल
नहर में व्यक्ति के गिरने की सूचना,,मौके पर मिले जूते और मोबाइल
छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र की इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 585 आरडी पर एक व्यक्ति के नहर में गिरने की सूचना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार सत्तासर निवासी बुधराम नायक के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर व्यक्ति के जूते और मोबाइल फोन मिलने की जानकारी सामने आई है। सत्तासर के पूर्व सरपंच बरकत अली ने इस संबंध में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ