Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

नागौर-बीकानेर हाईवे हादसा, 200 फीट घिसटने से 2 युवकों की मौत

Bansal
2 weeks ago
नागौर-बीकानेर हाईवे हादसा, 200 फीट घिसटने से 2 युवकों की मौत

नागौर-बीकानेर हाईवे हादसा, 200 फीट घिसटने से 2 युवकों की मौत

बीकानेर। नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर अलाय से बीकानेर की ओर कालानाडा के पास सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरे एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर बीकानेर से नागौर की ओर आ रहा था। कालानाडा के पास ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के मालियाणा निवासी महावीर पुत्र कोजाराम जाट और बुद्धाराम पुत्र चेनाराम जाट के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोगेलाव टोल की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को नागौर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कुछ देर बाद कोयले से भरे ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर के टायरों और आगे के हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। आग विकराल होने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर नागौर नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा नोखा से भी एक दमकल टीम को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने की कार्रवाई में सहदेव, साहिल, विक्रम सिंह, सम्पतराम, जितेंद्र, आरिफ, कैलाश और रामनिवास सहित अग्निशमन विभाग के कार्मिकों ने सहयोग किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: