Khulasa Online
Breaking
• अमेरिकी हमलों में दिल्ली आने वाला ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था, भारत से राहत सामग्री ले जानी थी • अब इस देश से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां, खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग • महंगाई का एक और बोझ : एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, इतने प्रतिशत तक बढ़ा टोल टैक्स; देखें कितना आ जाएगा अंतर • गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी - जो भी हथियार उठाएगा, उसके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई • ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश - घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें • अमेरिकी हमलों में दिल्ली आने वाला ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था, भारत से राहत सामग्री ले जानी थी • अब इस देश से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां, खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग • महंगाई का एक और बोझ : एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, इतने प्रतिशत तक बढ़ा टोल टैक्स; देखें कितना आ जाएगा अंतर • गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी - जो भी हथियार उठाएगा, उसके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई • ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश - घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

नगर निगम आम चुनाव 2026 : मतदाता सूची में नाम जोडऩे व संशोधन का कार्य जारी

7 hours ago
नगर निगम आम चुनाव 2026 : मतदाता सूची में नाम जोडऩे व संशोधन का कार्य जारी

नगर निगम आम चुनाव 2026 : मतदाता सूची में नाम जोडऩे व संशोधन का कार्य जारी 
बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोडऩे एवं विलोपन (हटाने) का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी नगर निगम रमेश देव ने बताया कि नगर निगम की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अर्हता तिथि 01.01.2025 एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.01.2025 के आधार पर किया गया है। इसके बाद विधानसभा की मतदाता सूची में पंजीकृत हुए मतदाता नगर निगम की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। इसके मद्देनजर बीकानेर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के सभी वार्डों के मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे वंचित मतदाता अपने साथ फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति लेकर संबंधित प्रगणक (बीएलओ) से संपर्क कर अपना नाम जुड़वाएं। यह कार्य 7 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान के तहत सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर नाम पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: