Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: वार्ड 75 पर सबकी निगाहें, इस पार्टी का पलड़ा नजर आ रहा भारी

Bansal
1 month ago
बीकानेर: वार्ड 75 पर सबकी निगाहें,  इस पार्टी का पलड़ा नजर आ रहा भारी

बीकानेर: वार्ड 75 पर सबकी निगाहें,  इस पार्टी का पलड़ा नजर आ रहा भारी 

 
बीकानेर। नगर निगम चुनाव में आज हम बात करेंगे वार्ड 75 की। ये वार्ड इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से भाजपा के दिग्गज नेता महावीर रांका ने पर्चा भरा था। लेकिन कुछ देर बाद उनके टिकट को काटकर उनकी जगह विशाल गोलछा को मैदान में उतार दिया गया। ऐसे में अब सबकी नजर इस सीट पर भी टिक गई है। रांका का टिकट कटा तो विरोध होना भी शुरू हो गया। वैश्य समाज की ओर से भी कुछ दिन पहले इसी मुद्दे पर चर्चा भी की गई तो समाज के ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर खुलकर विरोध में भी आ गए। ऐसे में लगता है अब इसका सीधा लाभ कांग्रेस के धर्मवीर नाहटा को मिल सकता है। वार्ड में भी अब इसी बात ने जोर पकड़ लिया। माहौल बनता देख कार्यकर्ताओं का भी जोश दोगुना तक पहुंच गया है। नाहटा पहले भी पार्षद का चुनाव जीत चुके है। सबसे बड़ी बात है नाहटा बहुत ही सहज है सरल है लोगो के बीच रहते है, जब रांका चुनाव मैदान में थे तब भी लग रहा था कि मुकाबला अच्छा होगा लेकिन अब रांका की टिकट कटने के बाद यहां नाहटा का पलड़ा भारी होता दिख रहा है। हालांकि परिणाम क्या आएगा ये तो आने वाला समय ही तय करेगा। 

7 को ऐलान करेगा वैश्य समाज
नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर वैश्य समाज एकजुट हो गया है। जैन समाज के एक प्रमुख उम्मीदवार के साथ कथित रूप से हुए राजनीतिक षड्यंत्र एवं विरोध के मामले को लेकर वैश्य समाज के विभिन्न वर्गों में रोष एवं असंतोष व्याप्त है, इसी विषय को लेकर वैश्य समाज की 7 सितम्बर 2026, सोमवार को भीनासर में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक के बाद प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को निकाय चुनाव संबंधी वैश्य समाज के निर्णय की घोषणा की जाएगी। बैठक में समाज की एकता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, समाज के हितों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसे मामलों में संगठित एवं सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। गौरतलब है कि विगत 2 सितम्बर को भी भीनासर के ओसवाल पंचायती भवन में वैश्य समाज की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज के राजनैतिक उम्मीदवार के साथ हुए षड्यंत्र पर रोष जताया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: