निगम प्रशासन के दावे फेल, शहर में जगह- जगह गंदगी के लगे ढेर, कई इलाकों में नहीं जा रही कचरे की गाडिय़ां
निगम प्रशासन के दावे फेल, शहर में जगह- जगह गंदगी के लगे ढेर, कई इलाकों में नहीं जा रही कचरे की गाडिय़ां
बीकानेर। पिछले काफी समय से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। जगह जगह गंदगी के ढेर लग गये है। नालियों की सफाई नहीं होने से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ पड़ा है। एक तरफ त्यौहारी सीजन शुरु हो गया है तो वहीं शहर की सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि निगम का बोर्ड बनने के बाद दोनों पार्टियों के पार्षद आये दिन निगम में प्रदर्शन कर आयुक्त से सफाई के लिए संसाधान उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे है। लेकिन निगम प्रशासन कोई संतोषजनक जबाब देने में असमर्थ है। क्योकि निगम में कचरा उठाने व घर-घर जाकर कचरा एकत्रित का करने का ठेका समाप्त हो जाने के बाद दुबारा ठेका दिया उस कंपनी ने अब तक पूरे टिपर निगम को उपलब्ध नहीं करवाये है जो करवाये है वो सभी बेट्ररी से संचालित हो रहे है जो एक चक्कर के बाद बंद हो जाते है जिससे कचरा घर-घर एकत्रित पूरा नहीं हो रहा है। निगम प्रशासन व महापौर व उपमहापौर पूरी कोशिश में लगे हुए कि किसी तरह दीपावली तक शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जाये। लेकिन बजट की कमी व संसाधन पूरे नहीं होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में अब तक कचरे की गाडिय़ां नहीं पहुंच रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ