Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विधायक व्यास ने किया 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कक्षों का शिलान्यास

Bansal sadi
1 month ago
विधायक व्यास ने किया 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कक्षों का शिलान्यास

विधायक व्यास ने किया 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कक्षों का शिलान्यास

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार

बीकानेर, 7 जुलाई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में बनने वाले दो कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से इनका निर्माण करवाया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय में नए कक्षा-कक्ष बनने से छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने  शहरी क्षेत्र में गत ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया तथा विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

बोर्ड परीक्षा में स्कूल में पहले स्थान रहने वाली बेटी को देंगे इक्यावन सौ रुपए

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि बेटियों को भी पढ़ने और आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर देने जरूरी है। राज्य सरकार इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने इस शैक्षणिक सत्र में स्कूल में बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली बेटी को  अपनी ओर से इक्यावन सौ रुपए प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने व्यवसायिक शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों की बालिकाओं को बैग प्रदान किए।  

इस अवसर पर किशन चौधरी, जेपी व्यास, जोगेंद्र शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, किशोर आचार्य, लोकेश सोनी, रामचंद्र सोनी, सत्यनारायण छंगाणी, उमाशंकर आचार्य, रामचंद्र आचार्य, राम कुमार व्यास, शिव जोशी, प्रधानाचार्य मंजूबाला, पवन बंसल तथा नगर निगम के अधिशाषी अभियंता पवन बंसल सहित विद्यालय परिवार, एसडीएमसी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: