Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

विधायक व्यास ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, दिए निर्देशन, आमजन को ना हो कोई असुविधा

Bansal
5 months ago
विधायक व्यास ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, दिए निर्देशन, आमजन को ना हो कोई असुविधा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को बीकेएसएल, सीवरेज से जुड़ी कार्यकारी एजेंसी टैक्नोक्राफ्ट, पीएचईडी और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। 
उन्होंने पारीक चौक में सीवरेज के कार्य के साथ 33/11 केवी विद्युत लाइन और पेयजल पाइपलाइन को अलग करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि सीवरेज, पेयजल और विद्युत की लाइनें अलग हों। उन्होंने बीकेईएसएल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत की अघोषित कटौती नहीं हो। रखरखाव के लिए कटौती करना आवश्यक हो, तो पहले इसकी सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने अथवा खराब होने की स्थिति में उसे अविलम्ब दुरूस्त करवाया जाए।


विधायक ने नियंत्रण कक्ष को एक्टिव रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रत्येक कॉल का समयबद्ध और नियमसम्मत जवाब दिया जाए। ढीले तारों और क्षतिग्रस्त पोल का सर्वे करवाते हुए इन्हें अविलम्ब दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र के जवाबदेह अधिकारियों की सूची साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के बेहतर व्यवहार रखे। साथ ही समय-समय पर विद्युत चौपाल लगाते हुए उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने तथा उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

 


विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बनने वाली सड़क मानक चौड़ाई की हो। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: