Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मंत्री सुमित गोदारा ने किया करोड़ों रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास

6 hours ago
मंत्री सुमित गोदारा ने किया करोड़ों रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा गुरुवार को जामसर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य, सड़क, सामुदायिक भवन, शिक्षा, खेल एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।

 


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे कैबिनेट मंत्री गोदारा डांडूसर में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 3 बजे जगदेववाला में उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी, सार्वजनिक श्मशान भूमि में कमरा निर्माण तथा चारदीवारी विस्तार सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 4 बजे डाऊडसर में जामसर–डाऊडसर सड़क के 6 किलोमीटर नवीनीकरण कार्य तथा 5 बजे लालसर ओंकेवाला में जामसर–लालसर–डाऊडसर सड़क के 6 किलोमीटर नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

 

दोनों सड़क परियोजनाओं पर लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत आई है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में शाम 6 बजे जामसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, स्टेडियम विकास, ग्राम पंचायत परिसर में मीटिंग हॉल, श्मशान भूमि विकास, सीसी सड़क, विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र में हॉल निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की राशि व्यय की गई है।


 गोदारा ने बताया कि इन विकास कार्यों के शुभारंभ से जामसर क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, आधारभूत संरचना एवं जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: