Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: हूती विद्रोहियों का इजराइल पर मिसाइल हमला, UAE में मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल

rk
1 month ago
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: हूती विद्रोहियों का इजराइल पर मिसाइल हमला, UAE में मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: हूती विद्रोहियों का इजराइल पर मिसाइल हमला, UAE में मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल

नई दिल्ली/मिडिल ईस्ट। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच अब यमन के हूती विद्रोही भी सक्रिय हो गए हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने करीब 2000 किलोमीटर दूर इजराइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इजराइली सेना ने दावा किया कि मिसाइल लॉन्च का पता चलते ही एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया और मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौजूदा युद्ध के दौरान यमन से इजराइल पर यह पहला हमला माना जा रहा है।

UAE में बड़ा हादसा, 5 भारतीय घायल
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों का मलबा अबू धाबी के खलीफा इकोनॉमिक जोन के पास गिरा, जिससे दो जगह आग लग गई। इस घटना में 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खाड़ी देशों में लगातार हमले

ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद की ओर दागी गई मिसाइल को एयर डिफेंस ने नष्ट किया। बहरीन में एक परिसर में लगी आग को सिविल डिफेंस ने काबू में किया। कुवैत में नेशनल गार्ड ने पिछले 24 घंटों में 6 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान में होगी अहम बैठक 30 मार्च को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक होने जा रही है। इसमें अमेरिका-ईरान युद्ध और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होगी। यह युद्ध शुरू होने के बाद इस स्तर की पहली बैठक मानी जा रही है।

भारत भी सतर्क, नौसेना अलर्ट
भारत के लिए पेट्रोलियम लेकर जा रहे जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क है। रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। आने वाले दिनों में और जहाजों की आवाजाही को देखते हुए निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: