खुलासा न्यूज,बीकानेर। समाजसेवी एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कपिल मुनि स्पोर्ट्स एकेडमी, श्री कोलायत के बच्चों को 151 फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया।
इस दौरान उपाध्याय ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया और कहा कि एक पौधा लगाना सौ पुण्यों के बराबर है। बच्चों ने भी पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एकेडमी कोच रामावतार सैन, अरुण राठौड़, अनिल जाजड़ा, घनश्याम सैन, जितेंद्र पंचारिया, प्रवीण सैन, लीला चौधरी, विशाखा सैन, सुनील सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ