Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मेघवाल समाज स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Bansal sadi
1 month ago
मेघवाल समाज स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  हुआ आयोजित

मेघवाल समाज स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह पुगल के अम्बेडकर नगर में हुआ आयोजित 

कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरू डॉ विमला मेघवाल व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल रहे मुख्य अतिथि 

समाज शिक्षित होगा तभी प्रतिभाओं आगे आयेगी - डॉ विमला मेघवाल 

पुगल- मेघवाल समाज सेवा संस्थान पुगल के तत्वावधान में ग्राम अम्बेडकर नगर में मेघवाल समाज स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ  जिसमें कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरू (Vice Chancellor) डॉ विमला मेघवाल व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने शिरकत की  कार्यक्रम में खाजूवाला विधानसभा के मेघवाल समाज के जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण व समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोटा कृषि विश्वविद्यालय की Vice Chancellor डॉ विमला मेघवाल व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने मेघवाल समाज की 38 नव चयनित बच्चों को स्मृति चिन्ह शाल व व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। नव चयनित बच्चों में डाक्टर, व्याख्याता, शिक्षक, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी व अन्य विभाग में एक 1 वर्ष में प्रतियोगिता परीक्षा में चयन हुए उनका सम्मान किया गया।साथ ही बोर्ड परीक्षाओं पिछले वर्ष में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले 28 बच्चों को शाल श्रीफल व डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतीमा देकर सम्मानित किया गया 
मेघवाल समाज के स्नेह मिलन व‌ प्रतिभावन समारोह को सम्बोधित करते हुए कोटा कृषि विश्वविद्यालय की Vice Chancellor डॉ विमला मेघवाल ने कहा समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उनको सही मौका नहीं मिल पाता है हमें ऐसे प्रतिभावान बच्चों को तराशना है उनको ऐसे अवसर उपलब्ध करवाने जिससे उनकी प्रतिभा निखर कर आये। आज का समय स्कील (हुनर) का है अपने बच्चे व बच्चियों की शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए साथ ही स्कील (तकनीकी) शिक्षा भी ज्यादा देना‌ चाहिए जिससे बच्चा अपने हुनर से आत्म निर्भर बन‌ सके
खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा  मेघवाल समाज में प्रितभाओ की कमी नहीं है हम उनको अवसर उपलब्ध कराने में कभी पिछे नहीं हटेगे। हम भी इसी समाज से निकले है समाज के लिए पीडा तो होती ही है मैंने पहले भी प्रयास किये है आगे भी करूंगा। मेघवाल समाज के गांवो या मेघवाल मोहल्लों में एक अम्बेडकर भवन बने जिससे समाज लोगों शादी समारोह व सामाजिक सम्मेलनों में उपयोग आये साथ ही अब मैं प्रयास करूंगा मेघवाल समाज के गांवो या मोहल्ला में अम्बेडकर लाईब्रेरी बने इसके लिए मै बजट भी उपलब्ध कराऊगा साथ ही मेरा प्रयास रहेगा कि गांवों में खेल मैदान विकसित हो इससे युवाओं में खेल भावना के साथ सुरक्षा बलों की तैयारी कर सके 
मेघवाल समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज को एक जाजम पर बिठाने का प्रयास किया है जिससे समाज के अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों का आपसी सवाद होता रहे हम प्रयास करें कि समाज का हम कितना‌ भला कर सकते हैं साथ ही समाज के युवा‌ पीढी से निवेदन है वह‌ नशा‌ प्रवृत्ति की ओर न जाकर शिक्षा की ओर ध्यान दें जिससे हम आत्म निर्भर बन सके 
कार्यक्रम को‌ 34 केवाईडी सरपंच मांगीलाल मेघवाल छतरगढ़ समाज सेवी ओमप्रकाश मेघवाल 22 केवाईडी सरपंच प्रतिनिधि प्यारेलाल काला ब्लाक शिक्षा अधिकारी मुकेश भारती शंकरलाल मेघवाल ने सम्बोधित किया 
कार्यक्रम में तहसीलदार दौल्लाराम बाजिया डिस्काम जोधपुर अधिशाषी अभियंता अजय कुमार टुटवाल सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता राजुराम ब्लाक शिक्षा अधिकारी मुकेश भारती, पुगल पशु अस्पताल अधीक्षक डॉ रविकुमार काला, बाबुलाल प्राचार्य हीरालाल प्राचार्य डॉ मोनिका, गणपतराम रोहिला व्याख्याता प्रवीण कुमार व्याख्याता, कैलाश कुमार वरिष्ठ अध्यापक निहालदास वरिष्ठ अध्यापक एड रावताराम कवरपाल सिंह मेघवाल उदाराम मेघवाल गणेश मेघवाल छोटुराम मेघवाल दंतौर एंड जगदीश गोठवाल पूर्व सरपंच सतपाल मेघवाल जेठाराम बराला पदमाराम अमरपुरा बुधराम मेघवाल मनुराम मेघवाल शंकरलाल मेघवाल सांवताराम सवाईराम 2 डीओ नाथुराम मेघवाल मोहनलाल सम्मेलाराम गेहमराराम गुणेशाराम गुलाराम घमुराम महेंद्रराम ताराचंद सुखराम मेघवाल मावजीराम रामुराम सुरासर गुड्डीराम रामसर सहित मेघवाल समाज प्रमुख लोग शामिल हुए

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: