खत्री मोदी समाज की बैठक आयोजित, सर्वसम्मति से शिव मोदी बने कार्यवाहक उपाध्यक्ष
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पवन पुरी स्थित खत्री मोदी भवन में श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष श्याम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रन्यास के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के विकास एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से उन्हें पारित किया गया। इनमें खत्री मोदी भवन के कमरों का नवीनीकरण, लेट-बाथ का निर्माण, भवन परिसर (चौक) का पक्का निर्माण, श्री दरियाव देव जी मेला उत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तथा कोर्ट गेट स्थित हेमराज सदन से संबंधित आवश्यक कार्रवाई जैसे विषय प्रमुख रहे। इन प्रस्तावों के माध्यम से समाज के विकास कार्यों को नई गति देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष मनोज मोदी का त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के पश्चात रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से शिव मोदी (पुत्र स्वर्गीय रामलाल ढोलानी) को कार्यवाहक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। नियुक्ति के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बैठक में कोषाध्यक्ष सचिन मोदी एवं प्रचार मंत्री नितिन खत्री ने भी समाज के विकास, एकता और आगामी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर वरिष्ठजनों में पुखराज अरोड़ा, राजकुमार मोदी, घनश्याम मोदी, गंगादयाल मोदी, अशोक मोदी, मुकेश मोदी (सूडसर), जयप्रकाश खत्री (नोखा), निर्मला खत्री, सरोज खत्री, राजेश खत्री, रवि मोदी, अधिवक्ता प्रदीप खत्री, मोहित मोदी, गगन मोदी, बजरंग मोदी, मदन मोदी, नवरत्न मोदी, रामरतन मोदी, प्रदीप मोदी, उमेश कुमार मोदी, बालकिशन मोदी, हिमांशु मोदी, विजय खत्री सहित ट्रस्ट के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज की एकता, सहयोग एवं विकास के संकल्प के साथ हुआ। अध्यक्ष श्याम मोदी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ