Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

इन पांच राशि वालों के करियर-नौकरी में तरक्की के योग, पढ़ें 24 मई का राशिफल

rk
6 hours ago
इन पांच राशि वालों के करियर-नौकरी में तरक्की के योग, पढ़ें 24 मई का राशिफल

इन पांच राशि वालों के करियर-नौकरी में तरक्की के योग, पढ़ें 24 मई का राशिफल
रविवार, 24 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी और इस दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। वहीं बुध के वृषभ राशि में उदय होने के कई राशियों के नौकरी-व्यापार में उन्नति और तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थितियां मजबूत रहेंगी और आय के स्तोत्रों में कई राशि वालों को इजाफा देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों अचानक धन लाभ के योग और निवेश से फायदा मिलता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 मई का दिन।
मेष राशि
आज आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और खासकर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। लेकिन दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आदत किसी छोटी बात को बड़ा बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में किसी की खींचतान या गुटबाज़ी से दूर रहना ही समझदारी होगी।
 
वृषभ राशि
आज किस्मत आपके लिए संपत्ति और धन से जुड़े अच्छे संकेत लेकर आई है। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन इसी भागदौड़ में कोई बड़ा फायदा भी छिपा है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश का सपना पूरा होने के योग हैं। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा या मामला भी धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाता दिखेगा। बस कानूनी मामलों में ढील देना भारी पड़ सकता है।
 
मिथुन राशि
आज आपका दिल दूसरों की मदद करने और कुछ अच्छा करने में लगेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं छोड़नी चाहिए। हालांकि मन मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा और काम टालने का मन करेगा। परिवार में किसी शादी या रिश्ते को लेकर चल रही रुकावट दूर करने में आपकी भूमिका अहम रह सकती है।

कर्क राशि
आज दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। भाई-बहनों का साथ और सहयोग आपको राहत देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर बात सोच-समझकर संभालें। संतान की सफलता आपका दिल खुश कर देगी। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, क्योंकि स्वाद के चक्कर में पेट बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी जरूरी है।


सिंह राशि
आज आपको हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत है। आसपास के लोगों के विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना बिना वजह तनाव मिल सकता है। पुराने लेनदेन या पैसों से जुड़ी उलझन सुलझने के संकेत हैं। आज दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपने फैसलों पर भरोसा करें। परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताज़ा कर देगी।
 
कन्या राशि
आज का दिन तरक्की और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए भी अच्छी खबर मिल सकती है। मां के साथ हुई बातचीत कई घरेलू परेशानियों का हल निकाल देगी। साथ ही आप अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
 
तुला राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। धन कमाने के साथ-साथ उसे सही जगह निवेश करने का विचार भी मन में आएगा, जो भविष्य में फायदा देगा। लेकिन कानूनी मामलों में लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या काम के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है, जिससे भावुकता भी बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि
आज आपके दिमाग में नए-नए आइडिया बिजली की तरह दौड़ेंगे। कुछ अलग और बड़ा करने की इच्छा मजबूत होगी। जीवनसाथी के करियर में भी नया मोड़ आ सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी और आय में बढ़ोतरी खुशी देगी। अगर किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन हो, तो पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
 
धनु राशि
आज पैसों और लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। मां की कोई बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन बाद में वही बात आपके भले के लिए साबित होगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। भगवान की भक्ति और किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मन को शांति देगा।
 
मकर राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच अच्छी खबरें भी लेकर आएगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। हालांकि पुराने पैसों का कोई मामला सिरदर्द बन सकता है। संतान पक्ष से मिली खुशखबरी घर का माहौल खुशनुमा बना देगी।
 
कुंभ राशि
आज आप जीवन को खुलकर जीने के मूड में रहेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपकी टेंशन कम कर देगा। पिता की ओर से कोई सरप्राइज या खास सहयोग मिल सकता है। अगर बाहर जाएं तो अपने कीमती सामान का ध्यान जरूर रखें। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से चली आ रही सेहत की परेशानी में राहत महसूस होगी और मन की कोई खास इच्छा पूरी होने से दिल खुश रहेगा।
ये भी पढ़ें
 
मीन राशि
आज भागदौड़ कुछ ज्यादा रह सकती है और मन भी थोड़ा बेचैन रहेगा। कामों में लापरवाही बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है, वरना परीक्षा में मुश्किल आ सकती है। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा सलाह देना आपको उलझा सकता है। आज आपके भीतर भरपूर ऊर्जा रहेगी बस उसे सही दिशा में लगाना ही सफलता की कुंजी होगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: