Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: टावर में लगी भीषण आग, कच्चे घर चपेट में आने से जलकर राख, भारी नुकसान

rk
2 weeks ago
बीकानेर: टावर में लगी भीषण आग, कच्चे घर चपेट में आने से जलकर राख, भारी नुकसान
बीकानेर: टावर में लगी भीषण आग, कच्चे घर चपेट में आने से जलकर राख, भारी नुकसान
 
बीकानेर।  कोलायत क्षेत्र के भेलू गांव में मंगलवार को एक टावर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कच्चे घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में माधोसिंह, जोरावर सिंह, बिशनलाल पंचारिया और ओमसिंह के कच्चे मकानों में रखे सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसे काबू करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 
दमकल संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में देरी हुई, जिससे नुकसान और बढ़ गया। इस घटना ने क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्थाओं की कमी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार और पटवारी मौके के लिए रवाना हो गए और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वहीं समय पर पर्याप्त मदद नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष भी देखा गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: