Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बैलगाड़ी को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

Bansal
6 hours ago
बैलगाड़ी को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

बैलगाड़ी को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के करणपुरा रोड पर माताजी मंदिर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने आगे चल रही बैलगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपती घायल हो गए। महिला दुर्गादेवी को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बीठनोक निवासी माणकराम पुत्र अमरूराम कुम्हार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी पत्नी दुर्गादेवी के साथ खेत से बैलगाड़ी लेकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे करणपुरा रोड स्थित माताजी मंदिर के पास पहुंचे, तभी बज्जू की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बैलगाड़ी के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और दंपती घायल हो गए। हादसे के दौरान अपने खेत से मोटरसाइकिल पर आ रहे बीठनोक निवासी केशूराम ने घटना देखी और घायलों की मदद के लिए रुक गए। दुर्गादेवी का ओढ़ना स्विफ्ट कार में फंस गया था। केशूराम ने उन्हें बाहर निकाला और मदद करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इसके बाद केशूराम ने घायल दंपती को अपनी मोटरसाइकिल से निजी क्लिनिक पहुंचाया। दुर्गादेवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया। उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गादेवी के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। माणकराम और बैलगाड़ी का बैल भी घायल हुआ है।

माणकराम ने कोलायत थाने में स्विफ्ट कार नंबर RJ50 CA 4130 के चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दी है। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दुर्घटना में शामिल कार जब्त करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रोहिताश भारी कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: