बीकानेर: धर्मशाला में कमरे में लटकता हुआ मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: धर्मशाला में कमरे में लटकता हुआ मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। कोलायत कस्बे की एक धर्मशाला में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, गंगाशहर थाना क्षेत्र की पुरानी लाइन हरिजन बस्ती निवासी अक्षय हरिजन (25) पुत्र पृथ्वीराज तेजी काम के सिलसिले में कोलायत आया हुआ था। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को उसने धर्मशाला के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता पृथ्वीराज तेजी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ