Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, जाँच में जुटी पुलिस 

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत में काम करने गई थी। घटना के बाद कोलायत पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मंडाल चारणान निवासी बंशीलाल पुत्र पूराराम रावत मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 11 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे उसकी मां पार्वती पत्नी पूराराम खेत में काम करने गई थीं।

बताया गया कि काम के दौरान प्यास लगने पर पार्वती खेत में बनी पानी की डिग्गी से पानी पीने गई थीं। आशंका है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे पार्वती को तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल मर्ग दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: