Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मौसम विभाग की चेतावनी: शाम तक बीकानेर सहित इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी

Bansal
6 hours ago
मौसम विभाग की चेतावनी: शाम तक बीकानेर सहित इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी


मौसम विभाग की चेतावनी: शाम तक बीकानेर सहित इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी
जयपुर। राजस्थान में आये अचानक मौसम में बदलाव का असर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर व चूरू जिलों में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से लगातार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की पूरी संभावना है।  इसी के चलते गुरुवार को भी फिर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 
 मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को छह जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15 अक्टूबर को अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और सीकर में ओलावृष्टि की आशंका है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग में भी 15 अक्टूबर को मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के क्षेत्रों में भी 15 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है। यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
15 और 16 अक्टूबर को इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्टूबर को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा दिनों तक बने रहने की संभावना नहीं है। 16 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान में और 17 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
पोकरण में आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
इससे पहले बुधवार, 14 अक्टूबर को जैसलमेर जिले के पोकरण में मौसम का मिजाज बदला। यहां आसमान में बादल छाए और आंधी चली। कुछ देर हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियों के बीच तापमान में भी अंतर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और जोधपुर शहर में 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो माउंट आबू में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह है। विशेषकर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की आशंका वाले जिलों में खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: