विवाहिता ने अपने पति सास ससुर पर करवाया दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
विवाहिता ने अपने पति सास ससुर पर करवाया दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
जसरासर। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और अन्य पर दहेज प्रताडऩा, मारपीट व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता के अनुसार पीडि़ता की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व लालमदेसर बड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाता था।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि फरवरी 2026 में घर में अकेली होने के दौरान उसके ससुर और काका ससुर ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग गए। इसके बाद सास और ननद ने भी उसके साथ मारपीट की तथा घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि बाद में नापासर रोही स्थित ट्यूबवेल पर भी उसके साथ गलत हरकत करने का दबाव बनाया गया। वहीं मई 2026 में आरोपियों ने मारपीट कर उसके आभूषण छीन लिए और उसे दोनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद पीडि़ता अपने पीहर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।
मामले में जसरासर पुलिस थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और काका ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ