मार्शल आर्ट आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर जिला प्रशासन, जिला पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग व पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में जिले की विभिन्न स्कूल व कॉलेज की छात्राओं के लिये ऑपरेशन सुरक्षा चक्र आत्मरक्षा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सितम्बर 2027 तक विभिन्न स्कूलों / कॉलेजों में दिया जायेगा।
इस शिविर में विभिन्न मार्शल आर्ट कलाओं-कराटे, जुडो, किक बॉक्सिंग, मोई थाई, जिजुत्सु
कूडो जैपनीज मिक्स्ड स्पोट्र्स कॉम्बेट मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ऑपरेशन सुरक्षा चक्र 2026 - 27 आत्मरक्षा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन आज जिला कलेक्टर निशांत जैन आई ए एस व जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आई पी एस के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएसटी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन, ज्योतिप्रकाश रंगा, सेन्सेई सोनिका सैन ब्लैक बेल्ट जापान , नदीम हुसैन आदि उपस्थित रहे।
सेन्सेई सोनिका सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सुरक्षा चक्र प्रशिक्षण शिविर आयोजन के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के संरक्षण में सशक्त नारी, नशा मुक्त समाज एक विशेष प्रयास होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में सुरक्षा का भाव जागृत करना एवं इसके लिये प्रशिक्षित करना है।
जिला प्रशासन और जिला पुलिस विभाग के सहयोग से 25 वर्षों से 60 हजार से अधिक छात्राओं,महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
एकेडमी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में छात्राओं- बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीकानेर की विभिन्न विद्यालय व कॉलेजों की छात्राओं में आत्मरक्षा का गुण विकसित करने तथा आत्मविश्वास का भाव जगाने एवम् उनके सुरक्षा के पहलु को गम्भीरता से लेते हुए पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।इस शिविर के द्वारा स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं को एकेडमी के प्रशिक्षित ब्लैक बेल्टस् द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा अधिक से अधिक छात्राओं को भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा।
इस शिविर के संयोजक ज्योतिप्रकाश रंगा ने बताया कि आत्म रक्षा के प्रशिक्षण के साथ नशे के विरूद्ध जन जागरुकता का विशेष संकल्प दिलाया जाएगा
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ