मनजीतपाल सिंह सांवराद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष
मनजीतपाल सिंह सांवराद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष
जयपुर। शिवसेना संगठन ने राजस्थान में अपनी सांगठनिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मनजीतपाल सिंह सांवराद को शिवसेना राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन की ओर से मनजीतपाल सिंह सांवराद को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राजस्थान में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती को लेकर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सामने प्रदेश में संगठन का विस्तार करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जिला एवं तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ