बीकानेर: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से युवक को लगा करंट, मोके पर ही हुई मौत
बीकानेर: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से युवक को लगा करंट, मोके पर ही हुई मौत
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के रोही लालमदेसर मगरा में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से करंट की चपेट में आने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के भाई खीयाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई सुखाराम जाट खेत में मौजूद था। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया और सुखाराम करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से सुखाराम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ