बीकानेर: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, अब तक नहीं शिनाख्त
बीकानेर: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, अब तक नहीं शिनाख्त
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर कस्बे में बुधवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े 7 बजे बालाजी होटल के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक भिखारी जैसा दिखाई दे रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स लूणकरणसर की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लूणकरणसर की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सूचना भेजी गई है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ