Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

जहरीले भुजिया खाने से बिगड़ी तबियत, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Bansal
7 hours ago
जहरीले भुजिया खाने से बिगड़ी तबियत, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

जहरीले भुजिया खाने से बिगड़ी तबियत, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत  

बीकानेर। खेत में चूहों को मारने के लिए जहर डालकर बनाए गए भुजिया गलती से खा लेने से बीमार हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद किसान ने जयपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव राजेडू निवासी 48 वर्षीय रामेश्वरलाल जाट पुत्र नानकराम जाट ने अपने खेत की ढाणी में चूहों को मारने के लिए जहर डालकर भुजिया बना रखे थे। 13 अक्टूबर 2026 को उन्होंने गलती से उन जहरीले भुजिया को खाने की चीज समझकर खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें इलाज के लिए बीकानेर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान पांचवें दिन उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे सीताराम जाट ने सेरूणा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हैड कांस्टेबल विकास कुमार ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: