बीकानेर : व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर : व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 2 एसडीडब्ल्यूएम 2 एल में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान याकूब पुत्र अल्लादित्ता (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सत्तासर सरपंच बरकत अली, खेरदीन मीर तथा छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर एएसआई काशीराम ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को छत्तरगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ