Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो खाली बोतल से सिर पर किया हमला, युवक के सिर में लगे टांके

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 hours ago
शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो खाली बोतल से सिर पर किया हमला, युवक के सिर में लगे टांके

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो खाली बोतल से सिर पर किया हमला, युवक के सिर में लगे टांके

 बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा गांव में शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने खाली शराब की बोतल से हमला कर दिया और घायल की जेब से 2 हजार रुपये छीन लिए।

परिवादी रामसिंह निवासी चरकड़ा ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह खेत से घर लौट रहा था। दावा-सिलवा रोड पर शराब ठेके के बाहर गांव का रामसिंह पुत्र अर्जुन सिंह नशे की हालत में बैठा था। उसने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए पास पड़ी खाली बोतल उसके सिर पर मार दी।

परिवादी के अनुसार, आरोपी ने फूटी बोतल से दोबारा हमला किया, जिससे उसके हाथ की अंगुली में चोट आई। इसके बाद पेट में लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। शोर सुनकर इन्द्रसिंह और सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी उसकी जेब से 2 हजार रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी दे गया।

घायल को पहले बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिवादी ने बताया कि उसके सिर में 8, आंख के नीचे 6, अंगुली में 3 और पैर में 5 टांके लगे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सतीश को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: