Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में नहरबंदी के चलते पानी की पूर्ति को लेकर आई बड़ी खबर: अब जलदाय विभाग के पास बचा है बस इतने दिनों का पानी

Bansal
5 months ago
बीकानेर में नहरबंदी के चलते पानी की पूर्ति को लेकर आई बड़ी खबर: अब जलदाय विभाग के पास बचा है बस इतने दिनों का पानी


बीकानेर में नहरबंदी के चलते पानी की पूर्ति को लेकर आई बड़ी खबर: अब जलदाय विभाग के पास बचा है बस इतने दिनों का पानी
बीकानेर।  पूर्ण नहरबंदी के चलते शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नहर से आपूर्ति ठप होने के कारण शोभासर और बीछवाल जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से घटा है। वर्तमान में दोनों जलाशयों में लगभग 15-15 दिन का ही पानी शेष बचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलदाय विभाग ने आपूर्ति को नियंत्रित कर दिया है। शहर में एक दिन छोडक़र पानी दिया जा रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए जरूरत पूरी की जा रही है।
नहरबंदी खत्म होगी, तो भी राहत में देरी
नहर विभाग के अनुसार, 11 मई तक बंदी समाप्त हो जाएगी, लेकिन इसके बाद भी पानी के बीकानेर पहुंचने में 4 से 5 दिन का समय लगेगा। यानी 15 मई की शाम तक ही जलाशयों में पानी पहुंच पाएगा। इसके बाद ही नियमित आपूर्ति बहाल हो सकेगी। जलदाय विभाग फिलहाल ्राशनिंग मोडमें काम कर रहा है, ताकि उपलब्ध पानी से अधिकतम दिनों तक आपूर्ति जारी रखी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि नहरबंदी से पहले जलाशयों को भर लिया गया था, लेकिन लंबी बंदी के कारण अब स्टॉक तेजी से घट रहा है।
ग्राउंड रियलिटी
टैंकर निर्भरता बढ़ी: कई मोहल्लों में नियमित सप्लाई बाधित होने से निजी टैंकरों की मांग बढ़ गई है।
आने वाला क्रिटिकल विंडो 11 से 15 मई के बीच का समय सबसे संवेदनशील रहेगा, जब स्टॉक न्यूनतम स्तर पर होगा।
प्रशासन की चुनौती: सीमित संसाधनों में शहर की जरूरत पूरी करना और घबराहट से बचाना बड़ी चुनौती है।
अफसरों की जुबानी
नहरों की मरम्मत अंतिम चरण में है। 11 मई के बाद पानी छोड़ा जाएगा, जो 15 मई तक बीकानेर पहुंचेगा।
विवेक गोयल, मुख्य अभियंता
जलाशयों में करीब 15 दिन का पानी बचा है, इसलिए एक दिन छोडक़र सप्लाई दी जा रही है। समय पर पानी नहीं आया तो दिक्कत बढ़ सकती है।
खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: