Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान के संविदाकर्मियों को बड़ी राहत: 3,967 लेखा सहायक, JTA और रोजगार सहायक होंगे नियमित

rk
6 hours ago
राजस्थान के संविदाकर्मियों को बड़ी राहत: 3,967 लेखा सहायक, JTA और रोजगार सहायक होंगे नियमित

राजस्थान के संविदाकर्मियों को बड़ी राहत: 3,967 लेखा सहायक, JTA और रोजगार सहायक होंगे नियमित

जयपुर। राजस्थान में मनरेगा के तहत संविदा पर कार्यरत हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार प्रदेशभर में कार्यरत 3,967 लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक (JTA), कंप्यूटर ऑपरेटर और ग्राम रोजगार सहायकों को नियमित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विधानसभा में सवाल के बाद सरकार का जवाब
इन कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। बानसूर विधायक Devi Singh Shekhawat द्वारा विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है और स्क्रीनिंग का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।

प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी कार्यरत
मनरेगा के तहत विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में संविदाकर्मी कार्यरत हैं। इनमें प्रमुख रूप से लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और ग्राम रोजगार सहायक शामिल हैं।

अब जिलों में तैनात कार्मिक
अजमेर में 90, अलवर में 146, भरतपुर में 101, बाड़मेर में 225, बारां में 125, भीलवाड़ा में 139, दौसा में 64, धौलपुर में 42. जयपुर में 184, जोधपुर में 142, उदयपुर में 321 कार्मिक कार्यरत हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी संविदा पर अलग-अलग पदों पर यह कार्मिक काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस साल के आखिर तक इनके स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

व्यावसायिक प्रशिक्षकों को भी राहत
दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा देने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers) के लिए भी राहत भरी खबर है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने नई निविदा जारी कर 2,502 व्यावसायिक प्रशिक्षक और 84 वोकेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इन प्रशिक्षकों के मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 23,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

33 महीने के लिए होगी नियुक्ति
नई व्यवस्था के तहत नियुक्तियां प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से जुलाई 2026 से मार्च 2029 तक यानी 33 माह की अवधि के लिए की जाएंगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: