Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान के 2.17 करोड़ किसानों को बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

rk
2 weeks ago
राजस्थान के 2.17 करोड़ किसानों को बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

 राजस्थान के 2.17 करोड़ किसानों को बड़ी राहत, पढ़े ये खबर 
जयपुर. राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 सत्र के लिए 1150.04 करोड़ रुपए की राज्यांश अनुदान राशि जारी कर दी है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि इस निर्णय से राज्य के 2.17 करोड़ पंजीकृत बीमाधारक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के खिलाफ मजबूत सुरक्षा कवच मिलेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ 2025 के तहत किसानों के लगभग 2237 करोड़ रुपए के बीमा दावों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे प्रभावित किसान परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी, जो उनकी आय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार दावों के निस्तारण को पारदर्शी, तेज और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

फसल बीमा योजना के तहत किसानों को कई प्रकार के जोखिमों से सुरक्षा
फसल बीमा योजना के तहत किसानों को कई प्रकार के जोखिमों से सुरक्षा मिलती है। इसमें असफल बुआई,बुआई से लेकर कटाई तक खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति, और कटाई के बाद 14 दिनों तक होने वाले पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान को भी कवर किया जाता है। इससे किसानों को हर चरण पर सुरक्षा मिलती है और उन्हें नुकसान की स्थिति में राहत मिलती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: