Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गैगस्टर रोहित गोदारा के माता पिता व वीरेन्द्र चारण के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

rk
1 month ago
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गैगस्टर रोहित गोदारा के माता पिता व वीरेन्द्र चारण के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गैगस्टर रोहित गोदारा के माता पिता व वीरेन्द्र चारण के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेन्द्र बबेरवाल के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने गैंगस्टरों के परिजनों को डिटेन कर पूछताछ की। गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता और वीरेंद्र चारण के पिता को पुलिस रतनगढ़ थाना लेकर आई, जहां पर उनसे चार घंटे तक गहन पूछताछ की गई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 14 मई की सुबह कांग्रेस नेता राजकुमार बबेरवाल के घर पर दो नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में पुलिस ने त्परता दिखाते हुए पुलिस ने पंजाब के दो शूटर्स हरदीत सिंह व रोहित को गिरफ्तार किया था। दोनों शूटरों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस ने इनका सहयोग करने वाले जयपुर जिले के रेनवाल मांझी निवासी मोनू चौधरी (21) और अनीश गुर्जर (19) को भी गत दिनों गिरफ्तार किया था। प्रकरण में अब पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता संत दास व माता गीत देवी और गैंगस्टर वीरेंद्र सिंह चारण के पिता नरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए गुरुवार दोपहर रतनगढ़ थाने लेकर आए थे। चार घंटे की गहन पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा के माता पिता को पूलिस लूणकरणसर से रतनगढ़ थाने लेकर पहुंची। वहीं, वीरेन्द्र चारण के पिता को रतनगढ़ थाना लाया गया। पुलिस को अंदेशा है कि इस पूरी साजिश में इन गैंगस्टरों के परिजनों की भी कोई जानकारी या भूमिका हो सकती है और इसी शक के आधार पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: