पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से फरार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से फरार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
नोखा। नोखा थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त तस्करी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में डोडा पोस्त सप्लायर को भी दबोचा है।
सीओ जरनेल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जोधपुर के कापरड़ा निवासी सहीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी अक्टूबर 2023 में पांचू पुलिस द्वारा टैंकर से 14 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में वांछित था और पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। सीआई गोविंद सिंह चारण की टीम को इस कार्रवाई में सफलता मिली।
वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लायर घनश्याम मेघवाल निवासी कक्कू गांव को गिरफ्तार किया है। अगस्त में पांचू सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ की टीम ने हीराराम जाट के कब्जे से 19 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में पुलिस सप्लायर की तलाश कर रही थी।
दीपावली पर निगरानी के दौरान मिली सफलता
दीपावली के त्योहार पर आरोपियों के घर आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर कुशलाराम, एएसआई बलवान सिंह, कांस्टेबल तेजाराम और रामस्वरूप बिश्नोई शामिल रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ