बीकानेर से जुड़ी बड़ी खबर, बीकानेर के इस व्यवसायी और भामाशाह ने थामा भाजपा का दामन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों से पहले बीकानेर की राजनीति से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर भाजपा ने आज एक बड़े व्यवसायी और भामाशाह को साधते हुए अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। जिसको लेकर काफी समय से जद्दोजहद भी किए जाने की सूचना है। भाजपा में शामिल होने के समय राठी ने बीकानेर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनकी यह ज्वाइनिंग पश्चिम विधायक जेठानंद ने करवाई ।
इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का भी सानिध्य रहा। जुगल राठी लंबे समय से सामाजिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। भामाशाह एवं समाजसेवी के रूप में उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी वे व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ महेश्वरी समाज में भी उनका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। व्यापार, उद्योग एवं समाज के विभिन्न वर्गों में उनके व्यापक संपर्क के चलते उन्हें छत्तीस कौम के बीच भी लोकप्रिय माना जाता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ