Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर से बड़ी खबर : बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

Bansal
5 months ago
बीकानेर से बड़ी खबर : बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

बीकानेर से बड़ी खबर : बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन जनों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर 2:30 बजे के आस-पास बूंदरों की ढाणी के पास रामरख सहारण पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर को चोटें आई, जबकि उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोखा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जो बैग, कॉपी-किताबें पिता-पुत्र खरीदकर लाए थे, वो घटनास्थल पर बिखरी मिलीं। एएसआई राजूराम ने बताया- श्रवणराम (39) पुत्र सुखाराम निवासी श्रीबालाजी (नागौर) अपने बेटे मुकेश (15) को स्कूल की कॉपी-किताब दिलाने के लिए नोखा आया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बूंदरों की ढाणी के पास रामरख सहारण पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और श्रवण राम की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्रवण राम और उसके बेटे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में बैठा कुशाल (39) पुत्र जीवराज निवासी जांगलू (नोखा) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोखा के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने भी दम तौड़ दिया। स्कॉर्पियों के ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: