Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नोखा के जांगलू गांव में भीषण आग: करीब 77 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी जलकर राख

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 days ago
नोखा के जांगलू गांव में भीषण आग: करीब 77 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी जलकर राख

नोखा के जांगलू गांव में भीषण आग: करीब 77 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी जलकर राख

बीकानेर। नोखा उपखंड के जांगलू गांव की बेलूनों की ढाणी में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी तबाह कर दी। मानसिंह राजपूत की रहवासी ढाणी में हुई इस आगजनी में मकान, घरेलू सामान, खाद्यान्न, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन को नुकसान की मदवार सूची सौंपते हुए कुल 76 लाख 83 हजार रुपये का नुकसान होने का आकलन बताया है।

मकान और गृहस्थी का सामान भी हुआ राख

पीड़ित किशोर सिंह पुत्र मानसिंह ने ग्राम विकास अधिकारी और पूर्व सरपंच की मौजूदगी में प्रशासन को नुकसान की विस्तृत सूची सौंपी है। सूची के अनुसार आग में करीब 2 लाख रुपये का मकान पूरी तरह तबाह हो गया। इसके अलावा अलमारी, फ्रिज, पंखा, कूलर, बेड, कपड़े, बर्तन, मेज-कुर्सी, सिलाई मशीन, घरेलू उपकरण और अन्य सामान भी जल गया। गेहूं, बाजरा, ज्वार और मोठ सहित करीब 2 लाख रुपये का खाद्यान्न भी आग की भेंट चढ़ गया।

करीब 63 लाख के सोने-चांदी के जेवर जले

आगजनी में परिवार को सबसे बड़ा नुकसान सोने-चांदी के आभूषणों के रूप में हुआ है। पीड़ित परिवार की सूची में सोने के लूंग, टोपस, झुमर, आड, पुणची, बंगड़ी, बिंदी, रखड़ी और डोरे सहित कई आभूषण शामिल हैं। इनके अलावा आधा किलो चांदी के कड़ले और 78 तोला चांदी की पाजेब भी जलकर नष्ट होने की बात कही गई है। परिवार के अनुसार इन आभूषणों की कुल कीमत करीब 62.98 लाख रुपये है। वहीं जांगलू में रखी दुकानदारी की 4 लाख रुपये की नकदी भी आग में जल गई।

प्रशासन से निष्पक्ष सर्वे और मुआवजे की मांग

पीड़ित परिवार ने ग्राम विकास अधिकारी, पूर्व सरपंच सोहन सिंह और ग्रामीणों के हस्ताक्षर सहित नुकसान की सूची प्रशासन को सौंपी है। परिवार और ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से घटनास्थल का जल्द मौका मुआयना करवाने, निष्पक्ष सर्वे कराने और आपदा राहत कोष से उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

इस आगजनी ने परिवार की गृहस्थी और वर्षों की जमा-पूंजी को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासन से राहत और सहायता मिलने की उम्मीद है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: