Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 24 हजार से अधिक सफाईकर्मियों की होगी भर्ती, पढ़ें खबर

6 hours ago
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 24 हजार से अधिक सफाईकर्मियों की होगी भर्ती, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानर। प्रदेश में बहुप्रतीक्षित सफाई कर्मचारियों की भर्ती का एलान हो गया है। प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है । प्रदेश की 183 नगरीय निकायों जिनमें नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम शामिल हैं, इनमें कुल 24 हजार 712 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की संविदा के आधार पर सीधी भर्ती करने जा रही है।

 

 इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होगा। इस भर्ती में 21 से 40 वर्ष की आयु के लोग भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद भर्ती पारदर्शी रहे, इसके लिए लॉटरी प्रणाली के जरिए सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 

 

खास बात यह है कि इस पद के लिए कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। यानी साक्षर और अनपढ़ दोनों ही इसके लिए पात्र हैं। हालांकि, उम्मीदवार के पास किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक साल तक सफाई कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव होना अनिवार्य है। सामाजिक समानता को बढ़ावा देते हुए इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। चयन के पश्चात अभ्यर्थियों को 7 हजार 410 रुपए प्रति महीने का निश्चित वेतन दिया जाएगा

 

जयपुर में सबसे ज्यादा पद
जयपुर में 4,811
बीकानेर में 1,084
जोधपुर में 890
सीकर में 480
भरतपुर में 450
अलवर में 426
उदयपुर में 300
अजमेर में 290

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: