Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर जग्गू के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, देखे वीडियो

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर जग्गू के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, देखे वीडियो

बीकानेर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर जग्गू के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, देखे वीडियो 

 

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार भुट्टों का बास क्षेत्र में स्थित जग्गू उर्फ शकील द्वारा किए गए अवैध कब्जे और निर्माण पर पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक जग्गू उर्फ शकील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सात मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस का आरोप है कि अवैध नशे के कारोबार से अर्जित धन से यह निर्माण कराया गया था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: